8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में अचानक बदला मौसम, शुरू हुआ तेज आंधी का दौर, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

राजस्थान में अचानक बदला मौसम, शुरू हुआ तेज आंधी का दौर, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 07, 2019

weather

weather

जयपुर।

राजस्थान में दो दिन से पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वहीं, गर्मी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजस्थान में दो दिन सबसे गर्म दर्ज किए गए। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तेज लू चलने की आशंका जताई है। वहीं रविवार को प्रदेश में अचानक मौसम बदल गया और तेज धूल भरी आंधी चलने लग गई। वहीं बीते दो दिन में पारा 41 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में रविवार को तापमान सामान्य रहा। वहीं, दोपहर होते-होते धूप ने तेजी पकड़ ली। शहर में शाम को मौसम में अचानक बदलाव के बाद तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चली।

राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के चूरू जिले और गंगानगर समेत आस-पास के जिलों में भी मौसम में बदलाव देखा गया। जिले के सरदार शहर में धूल भरी आंधी चलने से दिन में ही रात का सा नजारा हो गया।

तेज आंधी के कारण कई पेड़ धराशाई हो गए। खेत में कटाई की गई फसल उड़कर खेतों में बिखर गई। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं श्रीगंगानगर जिले में भी रविवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर तीन बजे बाद से ही तेज आंधी चलनी शुरू हो गई जिससे पूरा आसमान का रंग पीला हो गया।

इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी किसान वर्ग को हुई क्योंकि इन दिनों खेतो में कटी हुई फसलें पड़ी हुई है। वहीं कई जगह सड़क मार्ग पर पेड़ टूटकर गिर गए जिससे रास्ता अवरूद हो गया।

पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के असर से पारे की बढ़ती रफ्तार पर रविवार को आंशिक रोक लगी है लेकिन धूलभरी हवाएं प्रदेशवासियों को परेशान कर रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो तीन दिन में प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में अंधड़ चलने व गर्मी के तेवर और तीखे होने का अंदेशा है।

रविवार को मौसम के अचानक बदलाव से प्रदेश के कई भागों में दिन के तापमान में आंशिक कमी दर्ज हुई है लेकिन फिर भी गर्मी के तीखे तेवरों से राहत नहीं मिल रही है। स्थानीय मौसम केंद्र ने प्रदेश के उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में तेज रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने के संकेत भी दिए थे।