8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से नीचे गिरी, युवक की मौत

Jaipur Rajasthan Road Accident: ट्रांसपोर्ट नगर इलाके स्थित पुलिया बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकराई, बाइक सवार नीचे गिरा, इलाज के दौरान मौत ( Accidental Death )

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Deepshikha

Dec 09, 2019

jaipur crime

जयपुर में अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से नीचे गिरी, युवक की मौत

जयपुर. ट्रांसपोर्ट नगर इलाके स्थित पुलिया पर रविवार रात सवा दस बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर घुमाव में दीवार से टकरा गई। दीवार से टकराकर बाइक सवार युवक उछलकर पुलिया के नीचे गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के पास मिले पर्स एवं अन्य दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त रिंकू (32) करतारपुरा के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस को पुलिया के ऊपर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 9 बजे बाइक सवार युवक गलता गेट की तरफ से आ रहा था। पुलिया पर गुरुद्वारा मोड़ की तरफ आए घुमाव पर बाइक अनियंत्रित कर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान युवक बाइक से उछलकर नीचे गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया,जहां थोड़ी देर बाद ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।