2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक पहुंचे मंत्री जी, कोई नहीं पाया पहचान, फिर हुआ कुछ ऐसा…

दोपहर दो बजे वापस आए और अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें विभाग की कार्यप्रणाली समझी और कई विषयों पर विचार विमर्श किया...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Dec 28, 2018

Meeting

जयपुर।

वन राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई (Sukhram Bishnoi) गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद अचानक झालाना स्थित अरण्य भवन में पहुंचे। पहले तो कर्मचारियों ने उन्हें पहचाना ही नहीं, बाद में पता चलने पर वहां खलबली मच गई। मौके पर अधिकारी-कर्मचारी भी नदारद मिले। सुबह करीब 9.45 बजे विश्नोई वहां पहुंचे और पहली मंजिल पर स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक सीएस रत्नासामी के कार्यालय में आकर बैठ गए। पहले तो किसी को पता नहीं चला, लेकिन बाद में पता चलने पर नदारद अधिकारी भी वहां पहुंच गए। रत्नासामी भी नाहगढ़ जैविक उद्यान गए हुए थे। सभी तुरंत आ गए। वे अधिकारियों से मिले, फिर चले गए। इसके बाद दोपहर दो बजे वापस आए और अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें विभाग की कार्यप्रणाली समझी और कई विषयों पर विचार विमर्श किया।

वहीं दूसरी ओर... परिवहन मंत्री ने कहा- ‘रोडवेज पटरी पर लाना प्राथमिकता’
प्रदेश के नए परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सबसे पहले रोडवेज की बिगड़ी व्यवस्था को सुधार आ जाएगा। भाजपा सरकार में जो रोडवेज की दयनीय स्थिति हुई है, उसे वापस यथास्थिति पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जो वाजिब मांगे हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। पत्रिका से बातचीत में परिवहन मंत्री खाचरियावास ने कहा कि परिवहन विभाग में जगतपुरा आरटीओ में नवनिर्मित ऑटोमेटिक ट्रैक और सिंधी कैंप में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत जैसे बड़े प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू कराए जाएंगे। मंत्री बनने के बाद गुरुवार को खाचरियावास ने पदभार ग्रहण नहीं किया।