
प्रथम सुन्दर कांति जोशी पुरस्कार : आयुषी-सिमरन सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर
जयपुर। राजस्थान में राधा निवास क्रिकेट क्लब द्वारा इसी वर्ष से शुरू किया राजस्थान की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ सीनियर महिला खिलाड़ी का सुन्दर कांति जोशी पुरस्कार आयुषी गर्ग को दिया जाएगा, जबकि जूनियर वर्ग में इस पुरस्कार के लिए सिमरन चौधरी को चुना गया है। राजस्थान सुन्दर कांति जोशी पुरस्कारों की चयन समिति ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्वसंध्या पर इन पुरस्कारों के लिए खिलाडिय़ों का चयन किया। महिला क्रिकेट में इस तरह के पुरस्कार की देश में पहली बार शुरुआत की गयी है। राधा निवास क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष और राजस्थान के पूर्व रणजी क्रिकेटर विपिन जोशी ने रविवार को बताया कि पूर्व रणजी खिलाड़ी योगेश माथुर की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में दोनों खिलाडिय़ों को उनके वर्ष 2019-20 में प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार के लिए चुना गया है।
ये है चयन समिति
पुरस्कार चयन समिति में राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की सीनियर चयन समिति के सदस्य डीपी ङ्क्षसह, महिला चयन समिति की अध्यक्ष गंगोत्री चौहान, चयनकर्ता आस्था माथुर और पूर्व चयनकर्ता रचना कट्टा शामिल हैं। क्लब के सचिव शरद जोशी ने बताया कि ये पुरस्कार सुन्दर कांति जोशी के जन्म दिन ३ अप्रेल को आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
पुरस्कार में ये मिलेगा
सीनियर वर्ग में विजेता आयुषी को 21 हजार रुपए नगद, क्रिकेट किट और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि जूनियर वर्ग में पुरस्कार के लिए चयनित सिमरन को 11 हजार रुपए नगद, क्रिकेट किट और ट्रॉफी दी जाएगी।
Published on:
09 Mar 2021 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
