
Medical College Hospitals vacancy: राज्य सरकार ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में रिक्त चल रहे अधीक्षक पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर शाम 7 बजे तक रखी गई है। यह प्रक्रिया अब 31 अस्पतालों के लिए होगी। इससे पहले केवल सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज के आठ संबद्ध अस्पतालों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया की गई थी, जिसे इंटरव्यू के बाद निरस्त कर दिया गया था।
अधीक्षक पद के लिए आवेदन पात्रता भी जारी कर दी गई है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सभी पात्र सीनियर प्रोफेसर और प्रोफेसर इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयन समिति की ओर से साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Updated on:
6 Nov 2024, 8:57 AM IST
Published on:
6 Nov 2024, 8:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.