25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर आ गई बड़ी खबर, राजस्थान के इस शहर ने मारी बाजी, राष्ट्रपति देंगी अवार्ड

Swachh Survekshan 2023: स्वच्छ भारत मिशन—2.0 के तहत हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश के दो शहरों का चयन हुआ है। इसे लेकर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से 11 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैरिटेज निगम को अवार्ड देगी।

2 min read
Google source verification
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर आ गई बड़ी खबर, राजस्थान के इस शहर ने मारी बाजी, राष्ट्रपति देंगी अवार्ड

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर आ गई बड़ी खबर, राजस्थान के इस शहर ने मारी बाजी, राष्ट्रपति देंगी अवार्ड

जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन—2.0 के तहत हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में हैरिटेज नगर निगम ने बाजी मारी है। स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश के नगर निगमों में नगर निगम हेरिटेज का चयन हुआ है। इसे लेकर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 11 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैरिटेज निगम को अवार्ड देगी। मेयर मुनेश गुर्जर व आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत और स्वास्थ्य उपायुक्त अवार्ड लेने दिल्ली जाएंगे।

हैरिटेज नगर निगम ने पिछले दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सफाई पर फोकस किया। इसके लिए स्मार्ट सिटी से संसाधन जुटाए गए। स्मार्ट सिटी से कचरा संग्रहण के लिए हूपर उपलब्ध करवाए गए। वहीं लीपर पीकर मशीनें उपलब्ध करवाई गई। 10 करोड़ रुपए खर्च कर एमआरएफ प्रोजेक्ट का काम हुआ। वेस्ट टू एनर्जी के काम को गति मिली। इसके साथ ही टीम लगाकर शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करवाई और अफसरों को अलग—अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। ओपन कचरा डिपो को खत्म करने के लिए वहां स्थाई तौर पर हूपर लगाए गए, वहीं कचरा सड़क पर नहीं आए, इसके लिए गार्ड तैनात किए गए।

इन मापदंडों पर मिला अवार्ड
स्वच्छ सर्वेक्षण—2023 में शहर की सफाई व्यवस्था के तहत शहर का सौंदर्यकरण करने, कचरे का निष्पादन करने, शौचायलयों की उचित व्यवस्था करने के साथ ही आमजन में जागरूकता एवं समस्त शहर की सफाई व्यवस्था जैसे विभिन्न घटकों के आधार पर निरीक्षण कर रैंकिंग दी गई है।

प्रदेश से दो ही शहरों का चयन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश से दो ही शहरों का चयन हुआ है। इसमें नगर निगम या बड़े निकायों में हैरिटेज नगर निगम जयपुर का चयन हुआ है, जबकि छोटे शहरों व नगर पालिका स्तर पर डूंगरपुर को अवार्ड मिल रहा है। डूंगरपुर सफाई के मामले में लगातार अव्वल आ रहा है।

सफाई के लिए किए नवाचार
आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सफाई को लेकर कई नवाचार किए, निगम की आय बढाई, जिससे सफाई व्यवस्था के लिए संसाधन बढ़ाए गए। स्मार्ट सिटी से संसाधन उपलब्ध करवाए गए। सभी के सामूहिक प्रयास से सफाई व्यवस्था को बेहतर करने पर हैरिटेज निगम का चयन हुआ है।

आपसी सहयोग और समन्वय से मिला अवार्ड
हैरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर का कहना है कि यह पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला है। हैरीटेज निगम और सभी शहरवासियों के लिए यह हर्ष का विषय है। आपसी सहयोग और समन्वय से यह अवार्ड मिला है। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सभी सहयोग करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें : साकार हो रही अयोध्या नगरी में 35 फीट ऊंचा बन रहा श्रीराम मंदिर, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, देशभर के संत-महंत हो रहे शामिल

26वें स्थान पर था पहले हैरिटेज निगम
स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछली बार हैरिटेज नगर निगम देशभर में 26वें स्थान पर रहा था, तब डोर टू डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, कचरे का निष्पादन, शौचालयों का रखरखाव व स्थिति, शहर की सफाई व्यवस्था, आमजन का सहयोग आदि मापदण्ड शामिल थे।