
लता मंगेशकर को दी स्वरांजलि
जयपुर।
राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से भारत रत्न लता मंगेशकर को सुरों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्वरांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम आरए पोद्दार प्रबंध संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राजीव जैन, समाज कल्याण संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एलएस शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सरीना कालिया, संगीत विभाग के अध्यक्ष प्रो. अंजलिका शर्मा, पोद्दार प्रबंध संस्थान के निदेशक प्रो. हर्ष द्विवेदी, कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिलीप सिंह, , प्रो. चीफ प्रोक्टर एचएस पलसानिया ने लता मंगेशकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रो. अंजलिका शर्मा और डॉ. हर्षित वैयर के निर्देशन में लता मंगेशकर के गीतों की एक के बाद एक प्रस्तुति भी की गई साथ ही उनके जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
राजस्थान विवि से जीता स्वर्णपदक
जयपुर। आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, ग्वालियर में आयोजित पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टेनिस (महिला) प्रतियोगिता में राजस्थान विश्वविद्यालय ने फाइनल मैच में गुजरात विश्वविद्यालय को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक
प्राप्त किया। साथ ही डी.सी.आर.एम. विश्वविद्यालय, सोनीपत में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टेनिस (महिला) प्रतियोगिता के लिए क्वॉलीफाई किया। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में पुणे विश्वविद्यालय को 2-0 और सेमीफाइनल में पाटन विश्वविद्यालय, गुजरात को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की टीम के प्रशिक्षक संदीप कुमार और खिलाड़ी फरहत अलीन कमर, रैनी सिंह और सांची शर्मा को कुलपति प्रो. राजीव जैन, खेल बोर्ड के सचिव डॉ. प्रमोद सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए बधाई दी और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टेनिस (महिला) प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
Published on:
27 Feb 2022 12:10 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
