29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Youth Congress : काउंटडाउन शुरु- कौन होगा नया ‘कप्तान’? 30 नेताओं के नाम ‘शार्ट लिस्ट’, देखें पूरी सूची 

राजस्थान की राजनीति में युवाओं की भागीदारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान यूथ कांग्रेस के अगले 'सरदार' यानी प्रदेश अध्यक्ष की रेस अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने राजस्थान के लिए 'परफॉर्मर लिस्ट' जारी कर दी है, जिसमें 30 युवा तुर्कों को जगह मिली है। इस सूची में न केवल जातीय समीकरणों को साधा गया है, बल्कि आधी आबादी यानी महिला नेतृत्व को भी विशेष तवज्जो दी गई है।

2 min read
Google source verification
rajasthan youth congress

rajasthan youth congress

राजस्थान में सत्ता संघर्ष के बीच अब युवा कांग्रेस के भीतर भी हलचल तेज हो गई है। आगामी संगठनात्मक चुनावों और नियुक्तियों के मद्देनजर इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के दावेदारों की एक विशेष 'परफॉर्मर लिस्ट' जारी की है। इस सूची में उन नेताओं को शामिल किया गया है जिन्होंने संगठन के कार्यों और अभियानों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा, राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षरों के साथ जारी इस सूची ने प्रदेश की राजनीति में नया समीकरण पैदा कर दिया है।

ओबीसी (OBC) का दबदबा, 9 ने बनाई जगह

इस परफॉर्मर लिस्ट में सबसे ज्यादा दबदबा ओबीसी वर्ग का नजर आ रहा है। कुल 30 नामों में से 9 नाम इसी वर्ग से हैं।

  • प्रमुख चेहरे: इस लिस्ट में अभिषेक चौधरी, यशवीर सुरा, अनिल चोपड़ा, मुकुल खीचड़ और कार्तिक चौधरी जैसे वो नाम शामिल हैं जिनकी युवाओं के बीच जबरदस्त पकड़ है। अभिषेक चौधरी और अनिल चोपड़ा जैसे छात्र राजनीति से निकले नेताओं का नाम इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

सोशल इंजीनियरिंग: हर वर्ग को मिला प्रतिनिधित्व

यूथ कांग्रेस ने इस सूची के जरिए राजस्थान के सामाजिक ताने-बाने को छूने की कोशिश की है:

  • अल्पसंख्यक वर्ग: सूची में 6 नाम अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, जिनमें राहुल खान और जुबेर खान प्रमुख हैं।
  • सामान्य और ST वर्ग: दोनों श्रेणियों से 5-5 जुझारू नेताओं को जगह दी गई है। एसटी वर्ग से प्रकाश मीणा और मनोज मीणा जैसे नाम दौड़ में हैं।
  • SC वर्ग: अनुसूचित जाति वर्ग से 4 नेताओं को शामिल किया गया है।
  • दिव्यांग प्रतिनिधित्व: समावेशी राजनीति का परिचय देते हुए हीरालाल (दिव्यांग श्रेणी) को भी इस महत्वपूर्ण सूची में स्थान दिया गया है।

महिला शक्ति: 9 नेत्रियों को मिला मौका

महिला सशक्तिकरण का नारा बुलंद करते हुए सूची में 9 महिला नेत्रियों को परफॉर्मर के रूप में चुना गया है।

  • इनमें भगवती मीणा, पूजा भार्गव, डिंपल सिंदल, यास्मीन बानू, सलमा पिनारा, निर्मा मेघवाल, शीतल वर्मा, सोना ताबियार और दिव्यानी कटारा शामिल हैं। पूजा भार्गव को सामान्य वर्ग से एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

राजस्थान यूथ कांग्रेस: 30 परफॉर्मर्स की पूरी सूची (Top Names)

क्र. सं. (SNo)नाम (Name)जाति/श्रेणी (Caste Category)
1हीरालालदिव्यांग (Handicap)
2प्रकाश मीणाएसटी (ST)
3मनोज मीणाएसटी (ST)
4भगवती मीणा (महिला)एसटी (ST)
5दिव्यानी कटारा (महिला)एसटी (ST)
6सोना ताबियार (महिला)एसटी (ST)
7आशीष बैरवाएससी (SC)
8शीतल वर्मा (महिला)एससी (SC)
9छगन लालएससी (SC)
10निर्मा मेघवाल (महिला)एससी (SC)
11राहुल खानअल्पसंख्यक (Minority)
12मोहित मल्होत्राअल्पसंख्यक (Minority)
13सलमा पिनारा (महिला)अल्पसंख्यक (Minority)
14यास्मीन बानू (महिला)अल्पसंख्यक (Minority)
15अल्फीजाअल्पसंख्यक (Minority)
16ज़ुबेर खानअल्पसंख्यक (Minority)
17निशा (महिला)ओबीसी (OBC)
18यशवीर शूराओबीसी (OBC)
19विकास मूंडओबीसी (OBC)
20मुकुल सिंह खिचरओबीसी (OBC)
21अभिषेक चौधरीओबीसी (OBC)
22अनिल चोपड़ाओबीसी (OBC)
23राजकुमार पारसवालओबीसी (OBC)
24कार्तिक चौधरीओबीसी (OBC)
25पारस गुर्जरओबीसी (OBC)
26यशपाल सिंह शेखावतसामान्य (General)
27विजय सिंहसामान्य (General)
28अभय राज सिंह शेखावतसामान्य (General)
29डिंपल सिंदल (महिला)सामान्य (General)
30पूजा भार्गव (महिला)सामान्य (General)

क्या कहते हैं सियासी समीकरण?

राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का पद हमेशा से ही मुख्यधारा की राजनीति की सीढ़ी रहा है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे दिग्गज भी युवा कांग्रेस के माध्यम से ही ऊपर आए हैं। ऐसे में इस परफॉर्मर लिस्ट में शामिल अभिषेक चौधरी, यशवीर सुरा और अनिल चोपड़ा के बीच का मुकाबला त्रिकोणीय होता जा रहा है। हाईकमान अब इन 30 परफॉर्मर्स के जमीनी काम और फीडबैक के आधार पर अंतिम फैसला लेगा।