8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सस्ती दरों पर जमीन देने के नाम पर की ठगी

जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में एक शातिर बदमाश ने सस्ती दर जमीन देने का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी कर ली। पिड़ित ने विद्याधर नगर में आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Aalok Sharma

•

Updated: 11 Dec 2015, 4:05 PM IST

जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में एक शातिर बदमाश ने सस्ती दर जमीन देने का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी कर ली। पिड़ित ने विद्याधर नगर में आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया है। पिड़ित ने बताया कि आरोपी ने टोंक रोड पर सस्ती दरों पर जमीन दिलवाने का झांसा दे पीड़ि़त से हजारों की ठगी कर ली और तीन साल तक उसे जमीन दिलवाने का झांसा देता रहा।


तीन साल तक झासे मिलने पर पीड़ि़त को खुद के साथ हुई ठगी का एहसास होने पर इस्तगासे के आधार पर ठगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ि़त के बयानों के आधार पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार भगवतपुरा बाबा रामदेव की ढाणी निवासी प्रहलाद ने मामला दर्ज कराया है कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात अशोक शर्मा से अंलकार प्लाजा विद्याधर नगर में हुई थी। इस पर आरोपी अशोक ने टोंक रोड पर सस्ती दर पर जमीन दिलवाने का झांसा दिया और दो लाख अस्सी हजार रुपए चैक व 12 हजार की नकदी साई पेटे ले ली।


जिसके बाद से आरोपी उसे जमीन की रजिस्ट्री करवाने का झांसा देता रहा। तीन साल तक झांसे मिलने के बाद पीड़ि़त ने ठगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।