2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में स्वाइन फ्लू का दर्द झेल रहे 200 से ज्यादा मरीज, प्रदेश में 19 दिन में हुई 25 मौतें

स्वाइन फ्लू से 19 दिन में 25 मौत, स्वाइन फ्लू का दर्द झेल रहे मरीजों की संख्या भी 450 तक पहुंची, जयपुर में स्वाइन फ्लू के 200 से ज्यादा मरीज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 20 Jan 2018, 2:32 PM IST

 Swine flu in Rajasthan, Swine flu patients in Jaipur, Death poll from Swine flu

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के के बीच प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर बरकरार है। तूफानी गति से आया स्वाइन फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 19 दिन में स्वाइन फ्लू से 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 450 से ज्यादा लोग स्वाइन फ्लू का दर्द झेल रहे है। विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि पुणे की लैब से सम्पर्क साधा गया है जिससे यह पता लग सके कि स्वाइन फ्लू के वायरस का प्रकोप कितने सप्ताह तक रहता है। उधर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान के लिए किए जा रहे सर्वे पर अब सवाल उठने लगे है।

वहीं राजधानी जयपुर में भी स्वाइन फ्लू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी जयपुर में सर्वाधिक 215 लोग स्वाइन फ्लू का दर्द झेल रहे है। वहीं विभाग लगातार स्क्रीनिंग के दावे कर रहा है और जागरूकता लाने की बात कर रहा है। लेकिन स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा कहर जयपुर और जोधपुर में सामने आ रहा है। जबकि इन दोनों जिलों में ही चिकित्सा एवं स्वाथ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए अपने सभी संसाधन और ताकत झौंक रखी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वायरस के स्वरूप में बदलाव के चलते स्वाइन फ्लू के पूरे साल ही असर रहने की संभावना है।

आपको बता दें कि प्रदेश में नए साल की शुरूआत के साथ ही एक के बाद एक लोगों की जान ले रहा स्वाइन फ्लू चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए महज सीजनल डिजीज यानि मौसमी बीमारी की तरह हो गया है।विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी सर्दी ज्यादा है तो स्वाइन फ्लू के मामले थोडा ज्यादा आएंगे और फिर आने वाले कुछ महीनों में कम हो जाएंगे।