8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Govardhan Puja 2024: जयपुर के इस फेमस मंदिर में 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत की सजेगी झांकी

ISKCON Temple: अन्नकूट की महाप्रसादी में हजारों लोग प्रसाद लेंगे, गोवर्धन पूजा के बाद नए गौ पूजा होगी। देश और राज्य की खुशहाली की कामना की जाएगी। भगवान कृष्ण को 108 से अधिक भोग अर्पित किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification

Krishna Balram Mandir Jaipur: जयपुर के जगतपुरा स्थित कृष्ण बलराम मंदिर और मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का आयोजन होगा। सायं 6 बजे गोवर्धन पूजा से पूर्व संकीर्तन का आयोजन होगा, इसके बाद दीपदान, गौ पूजा, परिक्रमा व गोवर्धन पूजन का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन अन्नकूट प्रसादी के साथ होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। गोवर्धन पूजा के बाद नए भवन के वृंदावन गार्डन में गो पूजा होगी। भगवान कृष्ण को 108 से अधिक भोग अर्पित किए जाएंगे। कृष्ण बलराम मंदिर में मुख्य आकर्षण 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत होगा, जिसे भारत की पवित्र नदियों और तीर्थों के जल और गाय के गोबर से निर्मित किया जाएगा।

अन्नकूट महोत्सव में महाप्रसादी लेंगे हजारों भक्त

अन्नकूट की महाप्रसादी में हजारों लोग प्रसाद लेंगे, गोवर्धन पूजा के बाद नए गौ पूजा होगी। देश और राज्य की खुशहाली की कामना की जाएगी। भगवान कृष्ण को 108 से अधिक भोग अर्पित किए जाएंगे। लोग दीप दीपदान करेंगे। इसके बाद भगवान को अन्नकूट का प्रसाद अर्पित किया जाएगा, भक्त अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण करेंगे ।

यह भी पढ़ें : दीपावली के कपड़े लेकर लौट रहे दोस्तों की दर्दनाक मौत, 50 फ़ीट तक उड़े शरीर के चीथड़े, भीषण टक्कर के बाद बोरों में इक्कठे कर ले जाने पड़े शव

कृष्ण बलराम मंदिर के अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि गोवर्धन पूजा का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें मानसी गंगा, राधा-श्याम कुंड, कुसुम सरोवर और नारद कुंड जैसे तीर्थ स्थलों के प्रतीक बनाए जा रहे हैं। मुय आकर्षण 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत होगा, जिसे भारत की पवित्र नदियों और तीर्थों के जल और गाय के गोबर से निर्मित किया जाएगा। कृष्ण बलराम का विशेष अलंकार रहेगा, जिसमें वे अनाज की पौशाक धारण करेंगे।

पालकी उत्सव भी होगा खास

मंदिर से भगवान कृष्ण और बलराम को सजी-धजी पालकी में कृष्ण भक्त हरिनाम संकीर्तन करते हुए और हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करते हुए मुय मंदिर से नीचे उतारकर वृंदावन गार्डन में लेकर आएंगे। इस अवसर पर शंखों मृदंग और अन्य मधुर वाद्य यंत्रों की सुमधुर ध्वनियां आकर्षण का केंद्र होगी।