15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराणा प्रताप के जीवन एवं कृतित्व से प्रेरणा लें : राज्यपाल मिश्र

राज्यपाल कलराज मिश्र ने महाराणा प्रताप जयन्ती 22 मई के अवसर पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

May 21, 2023

kalraj mishra

kalraj mishra


जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने महाराणा प्रताप जयन्ती 22 मई के अवसर पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल मिश्र ने महाराणा प्रताप को श्रद्धा नमन करते हुए उनके शौर्य, पराक्रम, अटूट देशभक्ति, धर्मनिष्ठा और त्याग को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए मुगलों से सतत संघर्ष किया। राज्यपाल ने महाराणा प्रताप के जीवन एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर सशक्त, समर्थ और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रदेश भर में विभिन्न संगठनों की ओर से कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कई दिनों से तैयारियां भी चल रही है।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद मिले :
राज्यपाल कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुलाकात की।राज्यपाल मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।