10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यसनों से दूर रहने का लिया संकल्प, नशे के बताए दुष्परिणाम

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

गुढ़ाचंद्रजी. प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र सिकराय के तत्वावधान में राजपुर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले छात्रों ने नशा मुक्ति के लिए गांव के मुख्य मार्गों से जागरूकता रैली िनकाली। जागरूकता कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की कमलेश दीदी ने विद्यार्थियों को व्यसनों से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा जीवन के लिए अत्यंत घातक है। यह शरीर को खोखला करने के साथ मनुष्य के भविष्य को भी प्रभावित करता है। विश्वविद्यालय के दिनेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत के निर्माण में आमजन की भागीदारी जरूरी है। प्रधानाचार्य जगजीवन राम ने कहा कि स्वस्थ, संस्कारित और सकारात्मक जीवन शैली के लिए हमें शाकाहारी भोजन करना होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित व्यायाम के साथ प्राणायाम व चिंतन करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में कमलेश दीदी ने छात्रों को नशा नहीं करने के संकल्प के साथ प्रतिज्ञा करवाई। इस मौके पर शिक्षक सतीश चंद्र, प्रताप सिंह शेखावत, कृष्णा कुमार जांगिड़, प्रियंका मीणा, मानसिंह मीणा, हंसराज मीणा, नत्थू सिंह चौहान, गुलाब सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
फोटो
गुढ़ाचंद्रजी। राजपुर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाती प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कमलेश दीदी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग