
RU में हुआ सेक्सुअलिटी से संबंधित भ्रांतियों पर संवाद: वक्ता बोले- विविधता को स्वीकार करने से आगे बढ़ेगा समाज
जयपुर. राजस्थान विश्वविद्यायल के समाज शास्त्र विभाग में 'जेन्डर, सेक्स और सेक्सुअलिटी' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। रूसा प्रोजेक्ट की प्रिंसीपल इंवेस्टीगेटर डॉ. अमिथी जसरोटिया ने बताया कि रूसा 2.0 के प्रोजेक्ट-14 'सस्टेनेबल लाइवलीहूड चॉइस एंड कैपेसिटी बिल्डिंग अमंग पीपल लिविंग विथ एच.आई.वी. इन राजस्थान स्टेट' के तहत हुए इस आयोजन में सेक्सुअलिटी से संबंधित भ्रांतियों पर संवाद किया गया।
विद्यार्थियों की शंकाओं को किया दूर
व्याख्यान में समाजशास्त्र विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर रश्मि जैन ने कहा कि समाजशास्त्र ऐसा विषय है, जो सिद्धांत और व्यवहार के मध्य सेतु का काम करता है। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए दी हमसफर ट्रस्ट के प्रोजेक्ट ऑफिसर मंयक चौधरी ने विषय से संबंधित अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों की शंकाओं को दूर किया गया।
एड्स को लेकर कर रहे हैं जागरूक
डॉ. अमिथी जसरोटिया ने बताया कि रूसा 2.0 के प्रोजेक्ट-14 के तहत लगातार एचआईवी/एड्स ( AIDS ) के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान स्टेट रेनबो सोसाइटी जयपुर के सोहेल खान, अनिरुद्ध, रूसा टीम की डॉ. रोली सिन्हा, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. मोहिता, यशस्वी, महेश और नवीन ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि विविधताओं को स्वीकार करने से ही समाज आगे बढ़ेगा। व्याख्यान में बड़ी संख्या में समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थी मौजूद रहे।
ट्रांन्सजेन्डर्स ने भी की शिरकत
कार्यक्रम में ट्रांन्सजेन्डर दिव्या, रोजी, मुस्कान, काजल, संध्या, दीपा, अदा खान तथा अन्य ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि बिना आवाज उठाए ट्रांन्सजेन्डर समुदाय की समस्या का समाधान संभव नहीं है।
Published on:
26 Dec 2022 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
