
15 year old girl rape in relative homes
चूरू/सादुलपुर। चूरू जिले के सादुलपुरा में गुरू शिष्य का रिश्ता कलंकित करने वाली घाटना सामने आई है। गांव थिरपाली बड़ी के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो शिक्षक इकबाल खां व अनिल तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संदीप की ओर से छात्रा से छेड़छाड़ करने व गलत व्यवहार ( teasing with Schoolgirl ) करने का मामला उजागर हुआ है।
इस घटना के बाद गांव के लोगों ने विद्यालय के ताला लगा दिया और प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक शिक्षक की पिटाई कर दी। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देख मौके पर पहुंचे शिक्षा अधिकारियों ने दो शिक्षकों व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तुरंत एपीओ कर दिया। यहां पढ़ाई कर रही कुछ छात्राओं ने परिजनों को छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार की जानकारी दी। जिससे गांव में आक्रोश फैल गया।
दो भतीजों ने किया बुआ से बलात्कार
वहीं दूसरी ओर सीकर जिले के खंडेला में सोमवार शाम खंडेला थाने में किशोरी और रिश्ते में बुआ के साथ दो भतीजों के बलात्कार कर उसे गर्भवती करने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी उमाशंकर ने बताया कि किशोरी के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री बकरियां चराने गई थी। उस समय उसके साथ दो भतीजों ने बलात्कार किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोरी डर गई और घटना के बारे मे किसी को नहीं बताया। बाद में वह गर्भवती हो गई। इस समय वह पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग का सोमवार को मेडिकल कराया है।
बंधक बनाकर दो बहनों से दो माह तक बलात्कार
बलात्कार की एक और घटना में धौलपुर के कंचनपुर थाना इलाके के एक गांव की दो बहनों के साथ दो माह तक बंधक बनाकर बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी के चंगुल से भागकर माता-पिता के पास पहुंची किशोरी ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। दोनों बहनों के साथ हुए कृत्य को सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीडि़त परिवार ने गत शनिवार को कंचनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता की मां ने आरोपी के चंगुल में फंसी बड़ी बेटी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
Updated on:
16 Jul 2019 05:35 pm
Published on:
16 Jul 2019 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
