
aircraft
Rajasthan Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 से पहले जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे से राहत की खबर है। अब एक घंटे में यहां से 20 से 24 विमान आ-जा सकेंगे। इससे हवाईअडडे पर व्यस्त समय में लगने वाला जाम अब नहीं लगेगा। राजनीतिक कार्यक्रम के कारण कई बार यात्रियों के विमान अटक जाया करते थे। इससे न केवल समय में दो सेे तीन मिनट की बचत होगी बल्कि ईंधन भी बचेगा। गौरतलब है कि चुनाव के समय विमान और हेलीकॉप्टर की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।
हवाईअडडा प्रबंधन ने बताया कि हवाईअडडे पर बढ़ रहे एयर ट्रैफिक के मध्य नजर यहां समानान्तर टैक्सी ट्रैक बनाए गए थे। गत दिनों डीजीसीए ने इन पर विमान संचालन की स्वीकृति दे दी। इसके बाद इसे शुरू किया गया है। खास बात है कि पहले यहां एक घंटे में 12 से 16 विमानों की ही आवाजाही होती थी, जो बढ़कर 24 तक हो गई है। अब यहां एयरबस और जम्बो जेट भी उतर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : जयपुर में उतरे यूएई एयरफोर्स के विमान मचा हडकंप
ऐसे मिलेगी राहत
इससे यह फायदा होगा कि जब रनवे पर एक विमान लैंड करेगा तो टेक ऑफ करने वाले विमान को रनवे के अंतिम छोर तक जाने के लिए रनवे पर चलने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि टेक ऑफ करने वाला विमान टैक्सी ट्रैक पर चलकर रनवे के छोर तक पहुंच सकेगा। इस तरह रनवे के ऑक्युपाई रहने की अवधि कम हो जाएगी। इसी तरह लैंड होने पर विमान तुरंत टैक्सी वे पर आ जाएगा। इस तरह रनवे टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए तुरंत उपलब्ध होगा।
यह होता है टैक्सी ट्रैक
एक समानांतर टैक्सी वे विमान के लिए अलग रास्ता है जो रनवे को एप्रन, हैंगर और टर्मिनल से जोड़ता है। नया समानांतर टैक्सी ट्रैक प्रमुख बुनियादी ढांचा है। जिसकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नया टैक्सी वे विमानों को मुख्य रनवे में पार्किंग-वे से आने और जाने में मदद करेगा।
Published on:
19 May 2023 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
