
Education news: शिक्षक स्कूलों में पढ़ाने के बजाय कर रहे बाबूगिरी का काम
Education news: जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीकानेर शिक्षा निदेशालय में 65 से अधिक शिक्षकों के लंबे समय से बाबू का काम करने पर नाराजगी जताते हुए इनके पदस्थापन निरस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इन 65 में 19 व्याख्याता और 20 से अधिक सेकंड ग्रेड शिक्षक हैं। ये स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय निदेशालय में बाबू का काम कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा एक पद पर 5 साल से अधिक के पदस्थापित शिक्षकों को हटाकर उनके मूल नियुक्ति स्थान पर भेजा जाए। मंत्री ने कहा की मेरे आदेश के बाद काफी सारे पदस्थापन निरस्त हुए हैं। परंतु अभी भी 900 से ज्यादा बाकी है। इनको भी 12 फरवरी तक हटाया जाए। 12 तारीख के बाद भी जो बचे हैं। उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
प्रबोधकों की पदोन्नति के प्रस्ताव को दी मंजूरी
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में 5000 प्रबोधकों की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रबोधक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अब यह प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए वित्त मंत्रालय के पास जाएगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि 5000 प्रबोधक की पदोन्नति पूर्व में हो गई थी। शेष 5000 और प्रबोधक पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजने को मंजूरी प्रदान की।
देवनारायण योजना में छठी कक्षा के बच्चों को मिलने वाली छात्रावृति के लिए चयनित स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
तृतीय श्रेणी शिक्षा भर्ती में वर्तमान महिला आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा करने पर भी विचार किया गया।
Published on:
06 Feb 2024 10:55 am
