
उनियारा. राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, शाखा उनियारा का स्नेह मिलन समारोह एवं बैठक मंगलवार को चामुण्डा माता मंदिर परिसर में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हंसराज मीना, पूर्व तहसील मंत्री धनपाल मीना तथा पीटीआई उम्मेद सिंह के सकुशल सेवानिवृत्त होने एवं पूर्व सीबीईओ हरिराम मीना के अन्यत्र स्थानांतरण पर संघ की ओर से उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
बैठक में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण, डीपीसी सहित शिक्षक एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को अधिक सशक्त बनाने तथा शिक्षक हितों के संरक्षण के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम जाट, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, पूर्व सीबीईओ रामप्रसाद मीना, तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह मीना, तहसील मंत्री सांवरमल बैरवा, पूर्व तहसील मंत्री हंसराज बैरवा सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
Updated on:
29 Jul 2026 06:00 am
Published on:
29 Jul 2026 06:00 am
