12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकअप की टक्कर से 15 वर्षीय बालक गंभीर घायल

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 12, 2026

Rajasthan

निवाई. शहर के जमात स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को पिकअप वाहन की टक्कर से 15 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बालक को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान हिमांशु सैन (15) पुत्र दिनेश कुमार सैन निवासी वार्ड नंबर चार नाइयों का मोहल्ला, निवाई के रूप में हुई है। हादसे में बालक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सुबह 9 बजे के बाद नो एंट्री व्यवस्था लागू होने के बावजूद शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लोगों के अनुसार सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक यातायात पुलिस की प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आती। इसी प्रकार शाम करीब 5 बजे बाद झिलाय एवं जमात क्षेत्र में वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहते है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुचारू करने तथा नो एंट्री की प्रभावी पालना सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि शहर में हादसों की आशंका को कम किया जा सके।
फोटोकेप्शन
एनई1108सीडी-निवाई. सड़क हादसे में घायल बालक।