जहां वीडियो बनाने के लिए आया एक किशोर झरने में बह गया और चट्टानों के बीच जा फंसा। लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद किशोर को बचाया। जिले में मानसूनी बारिश के साथ ही नदी-नालों में पानी की आवक के साथ झरने बहने लगे है। ऐसे में लोग झरनों आदि जगहों पर पिकनिक के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन, मनोरंजन के साथ थोड़ी सी लापरवाही जान के लिए जोखिम साबित हो रही है।