
दूनी. देवली उपाधीक्षक वृत्त के घाड़ थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार रात चोरों ने देवड़ावास पंचायत के देवपुरा स्थित गोपाला माता मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर करीब 50 से 60 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। वहीं केदारा गांव में कई कुओं से पानी की मोटर और केबल चोरी कर ले गए।
ग्रामीण कप्तान सिंह मीणा ने बताया कि रविवार सुबह मंदिर में सेवा करने पहुंचे पुजारी किमतराज ने दानपेटी का ताला टूटा देखा। सूचना पर ग्रामीणों और पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
इधर, केदारा गांव में चोरों ने कई किसानों के कुओं को निशाना बनाया। पीड़ित किसानों की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार चोर महेंद्र मीणा की चार मोटरों की केबल, शिवराज मीणा की एक मोटर, दो केबल व रस्सा, लादू बैरवा की एक मोटर की केबल, भंवरलाल बैरवा की एक मोटर की केबल तथा नंदा बैरवा की दो मोटरों की केबल चोरी कर ले गए।
दूनी. देवपुरा स्थित गोपाला माता मंदिर में चोरी के बाद टूटी पड़ी दानपेटी।
Updated on:
11 Aug 2026 06:02 am
Published on:
11 Aug 2026 06:01 am
