
जयपुर। राजस्थान में एक प्रसिद्ध ऐसा मंदिर है जो कटरा के वैष्णो देवी मंदिर की तरह गुफा में विराजमान है। ये मंदिर अलवर शहर के मालाखेड़ा बाजार के पास है। इस मंदिर को जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णों देवी की तर्ज पर बनाया गया है। मंदिर में करीब 3 फुट ऊंची सफेद संगमरमर से बनी मां वैष्णो देवी की प्रतिमा विराजमान है। ये मंदिर हूबहू कटरा स्थित वैष्णोदेवी मंदिर के जैसा होने के कारण इसे गुफा वाले मंदिर के नाम से भी जाता है।
जानकारी के अनुसार मंदिर की गुफा को बनाने के लिए कारीगर जम्मू से बुलाए गए थे। इस गुफा को बनने में लगभग 3 से 4 वर्ष का समय लगा। इस मंदिर को गुफा वाले मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां पर बड़े दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं।
राजस्थान में दुर्गा माता के कई मंदिर है लेकिन अलवर के गुफा वाले मंदिर की अलग मान्यता है। नवरात्रों में इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। दूर - दूर से भक्त यहां माता के दर्शन करने के लिए आते है। नवरात्रों में ही भक्तों के लिए गुफा खोली जाती है और आम दिनों में गुफा बन्द कर दी जाती है। मंदिर में अखंड ज्योत वैष्णो देवी के दरबार से हर साल लाया जाता है। मंदिर में गुफा के एक सिरे से भक्त प्रवेश करते है। गुफा में वैष्णों देवी के से लाई हुई पिंडियां स्थापित है, जिनके भक्त दर्शन करते हुए गुफा के दूसरे सिरे से निकलते है। भक्तों को यहां एक अद्भुत अनुभूति मिलती है। गुफा के बाहर कई इष्ट देवों की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं।
Published on:
25 Mar 2023 03:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
