29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर

सर्दी का सितम जिलेभर में रविवार को भी जारी रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

S.D. upadhyay

•

Updated: 13 Dec 2015, 5:43 PM IST

सिरोही. सर्दी का सितम जिलेभर में रविवार को भी जारी रहा। शीतलहर चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। माउंट आबू की वादियां दूसरे दिन भी ठिठुरी रही। यहां का पारा जमाव बिंदु पर दर्ज किया गया। माउंट आबू के खुले मैदानों में बर्फ की परतें जमीं हुई देखी गई। पर्यटकों ने सर्द मौसम का लुत्फ उठाया। सिरोही जिला मुख्यालय पर भी सुबह सर्द रही। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग देर तक बिस्तरों में रहे। सूर्यादय के बाद लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कई लोगों ने घरों की छतों पर जाकर धूप का सेवन किया। सुबह चाय की थडिय़ों पर भी चुस्कियां लेते नजर आए। इसके बाद दिन चढऩे के साथ ही लोगों ने घरेलू काम-काज करना शुरू किया। सर्द मौसम के चलते लोगों ने खाने का जायका भी बदल दिया है।

सर्दी बढ़ी तो दुकानों पर भीड़ बढ़ी
यकायक शीतलहर चलने से लोगों को धूझणी छूटी है। सर्दी से बचने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते रहे। वहीं कई लोगों ने दुकानों पर जाकर ऊनी वस्त्रों की खरीदारी की। दिनभर बाजार में लोगों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोग भी दिनभर गर्म लबादों में लिपटे हुए नजर आए।