25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीओके से घुसपैठ की फिराक में आतंकी

गर्मियों में सीमापार से आतंकी घुसपैठ के मामले बढ़ सकते हैं। यह आशंका जताते हुए सेना के शीर्ष कमांडर ले. जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू ने कहा है कि सभी आतंकवादी शिविर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लगभग 15 लॉन्च पैड आंतकियों से भरे हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 31 May 2020, 11:06 PM IST

पीओके से घुसपैठ की फिराक में आतंकी

पीओके से घुसपैठ की फिराक में आतंकी

गर्मियों में सीमापार से आतंकी घुसपैठ के मामले बढ़ सकते हैं। यह आशंका जताते हुए सेना के शीर्ष कमांडर ले. जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू ने कहा है कि सभी आतंकवादी शिविर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लगभग 15 लॉन्च पैड आंतकियों से भरे हुए हैं। ये आतंकी कैडर पाक सेना की मदद से घुसपैठ का मौका तलाश रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पाक को यह बात पच नहीं रही है कि जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन और कानून का राज है। लेफ्टिनेंट जनरल ने सेना की घुसपैठ रोधी ग्रिड के मजबूत होने का हवाला देते हुए कहा कि हमने पहले भी पाकिस्तान के संघर्ष-विराम उल्लंघन को नाकाम किया है और आगे भी मुंहतोड़ जवाब देंगे।
झड़प का वीडियो खारिज किया
नई दिल्ली. भारतीय सेना ने रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को खारिज कर दिया, जिसमें पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो क्षेत्र में दोनों देशों के सैनिक भिड़ते दिखाई देते हैं। सेना ने कहा कि वीडियो की सामग्री प्रमाणित नहीं है। इसे उत्तरी सीमाओं पर स्थिति से जोडऩे का प्रयास दुर्भावनापूर्ण है।