
नकली नोट ठगी मामले में फरार आरोपी चला रहा था भीलवाड़ा में टैक्सी
बगरू थाना पुलिस ने नकली नोट से ठगी करने की वारदात करने वाले गिरोह के एक बदमाश को दबोच लिया। आरोपी दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात के समय काम में ली गई कार को जब्त कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही हैं।
डीसीपी (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि 15 जनवरी को बगरू थाने की स्पेशल टीम ने नोट दुगने करने का लालच देकर नकली नोट थमाने की वारदात करने वाले गिरोह के सदस्य सराजुदीन, दौलत खान, गामा उर्फ सलीम, किशन कुमावत और विष्णु शर्मा को पकड़ा था। पुलिस ने उनके पास से 18 लाख 52 हजार 500 रुपए और असली भारतीय मुद्रा पर ब्लैक कलर हुए 500-500 रुपए के कुल दो नोट, कुल रकम 1000 रुपए और कार को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी कमल हुसैन मौके से फरार हो गया था।
दो महीने से चल रहा था फरार
पुलिस ने बताया कि नकली नोटों के पकड़े जाने के बाद आरोपी कमल फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी देवेन्द्र सिंह, थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कमल हुसैन (३०) पुत्र तयैब हुसैन अगवानो की ढामी रामसर नसीराबाद अजमेर का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी भीलवाड़ा में ऑटो टैक्सी चलाने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात के समय काम में ली गई कार को जब्त कर लिया।
Published on:
11 Mar 2022 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
