10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कावड़ यात्रा से माहौल बना धर्ममय, गूंजे जयकारे

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

गुढ़ाचंद्रजी. सावन के महीने में शिव मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न तीर्थ स्थलों से जल लाकर शिवलिंग का अभिषेक कर रहे हैं। इसी क्रम में गढ़मोरा गांव के प्राचीन कुंड से गोपालपुरा गांव के एक दर्जन से अधिक शिव भक्त कांवड़ में जल भरकर रवाना हुए। श्रद्धालु गांव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के साथ हनुमान जी महाराज का अभिषेक करेंगे।

श्रद्धालु बलराम मीणा, मानसिंह, लोकेश सहित अन्य कांवड़ियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राचीन कुंड से जल कलशों में भरा। डीजे पर बज रहे भजनों के बीच श्रद्धालु गढ़मोरा से पाल, आमकाजाहिरा और गुढ़ाचंद्रजी होते हुए गोपालपुरा के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों का जत्था डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए कस्बे से गुजरा तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

श्रद्धालुओं ने बताया कि सोमवार को भगवान भोलेनाथ के साथ बालाजी महाराज का अभिषेक किया जाएगा।

फोटो

गुढ़ाचंद्रजी। गढ़मोरा के प्राचीन कुंड से जल भरकर रवाना हुए कांवड़िए।