10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटो… हर घर तुलसी, हर आंगन हरियाली, श्याम मंदिर से वितरित किए 500 पौधे

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

हिण्डौनसिटी.भारत विकास परिषद् शाखा विवेकानंद की ओर से मोहन नगर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में शनिवार को तुलसी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर आमजन को 500 तुलसी पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा खाटूश्यामजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने कहा कि तुलसी केवल पौधा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, धर्म और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करें। शाखा अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि परिषद् का ‘हर घर तुलसी, हर आंगन हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण’संकल्प है । उन्होंने कहा कि यह पहल जन-जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए की गई है। कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष आर्य ने किया। इस अवसर पर परिषद् सचिव शैलेष गोयल, नगर समन्वयक मुकेश वोडाफोन, सदस्य राजेन्द्र कटारा, अतुल विजय, जयप्रकाश गुप्ता, योगेंद्र पटवारी, अशोक गुप्ता, रामेश्वर दयाल गोयल, गोपाल स्लेट, शिव भगवान मित्तल, सुभाष मेडिकल, मुकेश जैन, विक्रम सर्राफ, देवेंद्र गर्ग, प्रेमचंद बबलू, सोनू बलमगढिय़ा, राजेन्द्र गुप्ता सहित मातृशक्ति सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

फोटो सहित..

हिण्डौनसिटी. श्याम बाबा मंदिर में महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित करती पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव।