
चेन्नई. राजस्थान पत्रिका, एक्सनोरा इंटरनेशनल और गुरुदेव मेडिकल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एवं दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्रसूरीश्वर की 200वीं द्वि-जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में राजेंद्र भवन स्थित श्री राजेंद्रसूरी जैन बालवीर धार्मिक पाठशाला में विशेष कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेदिक पौधों का महत्व बताया गया तथा सभी बालक-बालिकाओं समेत सभी में आयुर्वेदिक पौधे वितरित किए गए।
जनवरी में पूरे देश में 2 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा
एक्सनोरा नॉर्थ के सचिव फतेहराज जैन ने बताया जनवरी 2027 में दादा गुरुदेव की द्वि-शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे भारत में 2 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने गुरु भक्तों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा पर्यावरण के बिना धरती मां का शृंगार अधूरा है, मानसिक शांति आज भी प्रकृति की गोद में ही मिलती है। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पेड़-पौधों की रक्षा करना हमारा दायित्व है।
इस अवसर पर श्री राजेंद्रसूरी जैन बालवीर धार्मिक पाठशाला की अध्यापिकाओं सहित गौतमचंद, राहुल, यश और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Updated on:
29 Jul 2026 06:00 am
Published on:
29 Jul 2026 06:00 am
