4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लटका रहा शव, कई दिन बाद गिर पड़ा!

दस-पन्द्रह दिन पुरानी लाश की कहानी
2 min read
Google source verification

जयपुर. टोंक फाटक पुलिया के पास पम्प हाउस में मृत मिले युवक के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस का मानना है कि युवक की मौत फांसी के फंदे के कारण हुई। शव करीब दस से पन्द्रह दिन पुराना है। सम्भावना है कि शव कई दिन तक फांसी के फंदे पर लटका रहा। इस कारण फंदा टूट गया और शव घुटनों के बल आगे की ओर गिर पड़ा।
बजाजनगर थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि जहां युवक का शव मिला, वहां छत से बेल्ट का फंदा बंधा मिला है। जमीन पर उसके टुकड़े पर बाल पाए गए हैं। मृतक का शरीर फूल गया था और काफी हिस्सा क्षत-विक्षत भी हो गया था। कीड़ों-जानवरों ने भी शव को नुकसान पहुंचाया।
गौरतलब है कि मंगलवार रात बदबू आने पर लोगों ने देखा तो सन्न रह गए थे। बाद में पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर वहां से साक्ष्य एकत्र किए थे। मृतक के पास पुलिस को आधार कार्ड मिला है। इसके आधार पर उसकी पहचान उत्तरप्रदेश के औरेया निवासी योगेन्द्र सिंह (37) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का पता लगाने के लिए जयपुर की पुलिस ने उत्तरप्रदेश की पुलिस से संपर्क साधा है। शव जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के पर्स में 70-80 रुपए, पास में एक एंगल पर शराब का पव्वा मिला है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के जयपुर आने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी।

इधर तीसरी मंजिल से गिरी युवती, मौत
इधर, करधनी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल से गिरकर बुधवार को एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश मूल की 30 वर्षीय नन्दिनी पति और 2 साल के बेटे के साथ गोविंदपुरा में रह रही थी। वह यहां रहकर मजदूरी कर रही थी। बुधवार को कॉम्प्लेक्स में ईंट लेकर तीसरी मंजिल पर जा रही थी। इस दौरान पैर फिसला और गिर पड़ी। पुलिस ने उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग