Rajasthan News : उसके बाद पैर फिसला तो दोनो गहरे पानी में डूब गए। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के बाद दोनो के शव बाहर निकाले जा सके।
Rajasthan News : खबर राजस्थान के कोटा जिले से है। कोटा में एक ही पल में दो युवकों की मौत हो गई। दोनोें की मौत के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जिस घर से डोली सजाई जानी थी वहां से अब अर्थी सजकर निकली है। झकझोर देने वाली इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। दरअसल कोटा जिले के सांगोद कस्बे में गुरायता एनिकेट में डूबने के कारण दो युवकों की मौत हो गई।
एक युवक का नाम लोकेश था और दूसरा जितेन्द्र था। दोनोें गुरुवार दोपहर नहाने के लिए एनिकेट में उतरे थे। उसके बाद पैर फिसला तो गहरे पानी में डूब गए। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के बाद दोनोें के शव बाहर निकाले जा सके। जानकारी में सामने आया कि श्रीराम नगर कोटा में रहने वाले लोकेश की शादी गुरायता गांव में रहने वाले मोहन लाल की बड़ी बेटी से होनी थी। दो महीने पहले ही दोनो की सगाई हुई थी और 24 जनवरी को दोनो की शादी तय थी।
लोकेश का इकलौता brother in law बीस साल का जितेन्द्र कई दिनों से अपने होने वाले जीजा को अपने गांव बुलाना चाह रहा था। गुरुवार को लोकेश पहली बार ही गांव आया था। गांव में परिवार से मिलने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तो दोनोें ने गुरायता एनिकेट पर नहाने का प्लान बनाया। लेकिन कुछ देर के बाद ही दोनोें गहरे पानी में डूब गए और दोनोें की जान चली गई। इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। दोनोें गावों में मातम पसरा हुआ है। घरों से रह रहकर रूदन की आवाजें आ रही हैं। हर किसी की आंखें नम हैं।