बैठक की अध्यक्षता जेडीसी आनंदी ने की, जिसमें शहरभर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 526 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। ओटीएस चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। हिम्मतनगर आरओबी से जेएलएन मार्ग की ओर आने वाले वाहनों को संकरी पुलिया से गुजरना पड़ता है, जिससे पीक आवर्स में जाम लगना आम बात हो गई है।