
जयपुर। प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 30 जून को संचालित किया जाएगा। पहले यह अभियान 23 जून को संचालित होने वाला था। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने प्रदेश में 30 जून को पल्स पोलियो अभियान आयोजित करने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि प्रदेश में तेज गर्मी के मौसम और 23 जून को उच्च चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश की पीजी-नीट प्रवेश परीक्षा होने के कारण से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में 30 जून रविवार को जन्म से 5 वर्ष तक के एक करोड़ से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दवा पिलाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ अरिस्दा ने इस संबंध में मांग की थी। जिसे चिकित्सा मंत्री और विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से मान लिया गया है।
Published on:
17 Jun 2024 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
