जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल प्रदेशवासियों के "अपने घर" के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के तहत आवासन मण्डल आगामी अप्रेल और मई माह में जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, कोटा, हनुमानगढ़ सहित अन्य जिलों में विभिन्न आय वर्गों – ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी – के लिए नई आवासीय योजनाएं शुरू करेगा। इन योजनाओं में फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे, जिनमें आधुनिक सुविधाएं, हरित क्षेत्र, जल संरक्षण और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। यह प्रयास किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास प्रदान करेगा।