11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग को दिल्ली से घुमाते हुए ले गए गुजरात, पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर बदमाशों को दबोचा

मुहाना थाना पुलिस ने ऑपरेशन खुशी के तहत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नाबालिग को दस्तयाब किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Mar 05, 2023

नाबालिग को दिल्ली से घुमाते हुए ले गए गुजरात, पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर बदमाशों को दबोचा

नाबालिग को दिल्ली से घुमाते हुए ले गए गुजरात, पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर बदमाशों को दबोचा

मुहाना थाना पुलिस ने ऑपरेशन खुशी के तहत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नाबालिग को दस्तयाब किया है।
डीसीपी (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि 27 फरवरी को परिवादिया ने दर्ज करवाया कि उसकी बेटी 27 फरवरी को करीब शाम 11.30 बजे घर से कचरा फेकने के लिए गई थी जो वापस नहीं आई। रेलवे स्टेशन सब जगह देखा पर उसका कहीं भी कुछ पता नहीं चला। इस पर एडिशनल डीसीपी भरतलाल, थानाधिकारी जयप्रकाश पूनिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने अपर्हता नाबालिक को दस्तयाब करते हुए अपहरण करने वाले अशोक विहार ए सांगानेर थाना मुहाना निवासी मोहित और सैफउ धौलपुर हाल अशोक विहार सांगानेर निवासी विजय सिंह उर्फ मोनू उर्फ डाकू को गिरफ्तार कर लिया।

इस्टाग्राम पर की दोस्ती
आरोपी मोहित ने अपहर्ता लड़की से इस्टाग्राम पर दोस्ती की। आरोपी मोहित ने अपने अपराधी साथी विजय सिंह उर्फ मोनू के साथ मिलकर लड़की का अपहरण करने की योजना बनाई। आरोपी मोहित अपर्हता लड़की को बहला फुसला कर अपने अपराधी साथी विजय सिंह के साथ पूर्व योजना के अनुसार लड़की को बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गिए। आरोपी अपनी और अपहर्ता की पहचान छिपाकर दिल्ली से अहमदाबाद गुजरात ले गए। टीम ने घटनास्थल के आस-पास 500 से अधिक कैमरों की फुटेज और 300 से अधिक बाइकों को चैक किया। पुलिस ने पीछा कर आरोपी मोहित और विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग