
सांगानेर सदर थाना पुलिस ने मदद की आड में मोबाइल लूटकर उससे ऑनलाइन पैसे निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक और मोबाइल से निकाले 88 हजार रुपए बरामद कर लिए। आरोपी वर्ष 2021 में भी चोरी लूट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी घनश्याम बैरवा उर्फ लोदी शिवदासपुरा का रहने वाला है। आरोपी मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरी करने का आदतन अपराधी है। आरोपी राह चलते व्यक्ति से मदद के लिए मोबाइल मांगकर भाग जाता है। वारदात करने के लिए चोरी की बाइक काम में लेता है।
प्राइवेट जॉब करने के बाद पार्ट टाइम मोबाइल स्नैचिंग
आरोपी घनश्याम सीतापुरा रीको एरिया में प्राइवेट जॉब करता है। ड्यूटी के बाद वह सीतापुरा रीको एरिया में राहगीर कामगार मजदूरों से उनके मोबाइल छीनने का काम करता है। गौरतलब है कि 26 जुलाई को इन्द्रपुरी सांगानेर निवासी राजू प्रजापत सीतापुरा में एक कंपनी में काम करने के बाद घर जा रहा था। रास्ते में मोबाइल पर फोन आने पर वह रुक गया। इसी दौरान एक लड़का आया और तेल भराने के लिए 200 रुपए ऑनलाइन मंगवाने के लिए मोबाइल मांगा। जिस पर विश्वास कर उसे मोबाइल दे दिया और मोबाइल लेकर मोटरसाईकिल से भाग गया। मोबाइल ले जाने के बाद ई-मित्र पर बीमारी में नगद रुपयों की आवश्यकता बताकर 88 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और ईमित्र संचालक से पैसे लेने के बाद फरार हो गया।
Updated on:
3 Aug 2024, 9:42 PM IST
Published on:
3 Aug 2024, 9:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.