
दुकान और मकानों के बाहर खड़ी बाइक को पलक झपकते ही चुरा लेते थे बदमाश
सांगानेर सदर थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का वाहन भी बरामद किया हैं।
डीसीपी (दक्षिण) हरेन्द्र कुमार ने बताया कि 7 जून को परिवादी छोटूलाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि 7 जून को वह मोटरसाईकिल से अपनी दुकान बक्शावाला जेडीए कॉलोनी के पास संभालने गया था। जहां पर उसकी पट्टी की दुकान के पास बाइक को खड़ा कर काम करने लगा। कुछ देर बाद जब उसने देखा तो बाइक गायब थी। इस पर वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फुटेज प्राप्त कर संदिग्धों से पूछताछ की।
इस तरह पकड़ा-
पुलिस ने बताया कि जेडीए कॉलोनी के पास तीन संदिग्धों को देखकर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चुराना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में नारदपुरा जेडीए कॉलोनी आमेर निवासी किशोर कुमार मंगलानी (51) पुत्र पत्थूमल, श्रवण कुमार (31) पुत्र नारायणदास सिंधी और अवतार सिंह (48) पुत्र भाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
इस तरह देते थे वारदात को अंजाम-
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की वाहन चोरी करने वाली एक गैंग है जो जयपुर शहर के इलाकों से सुनसान जगहों पर खड़ी बाइकों को दूसरी चाबी लगाकर चोरी कर ले जाते है और चोरी की गई मोटरसाईकिलों को नम्बर बदलकर कुछ समय काम में लेकर उनको अन्य जगहों पर कम कीमत में बेच देते हैं। आरोपी श्रवण कुमार ब्रह्मपुरी और माणकचौक से चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुका हैं।
Published on:
08 Jun 2021 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
