10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिंस ऑफ वेल्स ने मंजूर की थी अल्बर्ट हॉल की डिजाइन, 14 किलो का था प्रताप का कवच

जयपुर

image

Amit Pareek

Feb 25, 2026

रामनिवास बाग स्थित विश्व प्रसिद्ध अल्बर्ट हॉल की डिजायन प्रिंस ऑफ वेल्स ने स्वीकृत की थी और विशेष पत्र के जरिये सेकेट्री स्टेट ऑफ इंडिया को दी थी। वहीं जयपुर की रियासतकालीन संपत्तियों के बेचान को लेकर मालिकों और स्टेट ऑफ इंडिया के अधिकारियों के बीच पत्राचार हुआ। राष्ट्रीय अभिलेखागार, भारत सरकार की ओर से जवाहर कला केन्द्र में भारत की विश्व विरासत: राजस्थान विषय पर आधारित प्रदर्शनी में 18-19वीं शताब्दी में रियासतकाल के दौरान ढूंढ़ाड़, मेवाड़, मारवाड़ और हाड़ौती के किले, महल, स्मारकों से जुडे दस्तावेज की अनूठी झलक देखने को मिल रही है।

1879ः लंदन से लिखा था पत्र

अल्बर्ट हॉल की डिजाइन की मंजूरी को लेकर प्रिंस ऑफ वेल्स के लंदन स्थित इंडिया ऑफिस से 16 अक्टूबर 1879 में यह पत्र लिखा गया। पत्र में प्रिंस ऑफ वेल्स का 1876 में जयपुर दौरे का हवाला देते हुए मंजूरी देना बताया गया। इसी तरह से रियासतकालीन कई पत्रों को भी इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया है।

1962ः टोंक कलक्टर को भेजा था पत्र

प्रदर्शनी में 1962 का एक पत्र भी चर्चा में बना हुआ है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से टोंक कलक्टर को पत्र भेजकर टोंक के टोडारायसिंह स्थित हाडी रानी की बावड़ी को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने की सूचना दी गई।

1956ः गृह मंत्रालय ने किया हस्तक्षेप

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जयपुर में रियासतकालीन संम्पत्ति को एक निजी होटल समूह को 50 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर देने के मामले में हस्तक्षेप करने संबंधी पत्र भी प्रदर्शनी में रखा गया। पत्र को 1956 में गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने लिखा था।

महाराणा प्रताप का का कवच था 14 किलो से ज्यादा वजन

प्रदर्शनी में महाराणा प्रताप का कवच व अन्य हथियारों को लेकर भी अनूठी जानकारियां इस प्रदर्शनी में दी गई हैं। महाराणा प्रताप के कवच का वजन 14 किलो 640 ग्राम था। वहीं ढाल का वजन 2 किलो 402 ग्राम, भाले का वजन 2 किलो 930 ग्राम और तलवार का वजन 3 किलो 2 6 ग्राम था। उनकी कटार का वजन डेढ़ किलो से ज्यादा था।

प्रदर्शनी में इन रियासतों की धरोहर का प्रदर्शन

झालावाड़ की विरासत-गागरोन

जयपुर विरासत

ढूंढ़ाड़ विरासत

मेवाड़ महादुर्ग-चित्तौडगढ़

मारवाड़ की विरासत

मेवाड की विरासत

हाड़ौती की विरासत:बूंदी और कोटा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग