1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 दिन से खुदी पड़ी है सड़क, सीवर के ढक्कन खुले और पेयजल लाइनें भी टूटी

परकोटा क्षेत्र के बाबा हरिश्चंद्र मार्ग के एक हिस्से को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने खोदकर छोड़ दिया है। पिछले 20 दिनों से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Ashwani Kumar

image

अश्विनी भदौरिया

Mar 01, 2026

जयपुर. परकोटा क्षेत्र के बाबा हरिश्चंद्र मार्ग के एक हिस्से को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने खोदकर छोड़ दिया है। पिछले 20 दिनों से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हैं। त्योहरी सीजन के कारण बाजार में आवाजाही भी बढ़ गई है, जिससे करीब 200 मीटर के इस खुदे हुए टुकड़े ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। विभाग के अभियंता इस समस्या पर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। जबकि, सड़क पर सीवर के कई ढक्कन खुले पड़े हैं, जिनसे हादसे का डर बना हुआ है।
कुछ वर्ष पहले भी पीडब्ल्यूडी ने इसी मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य किया था। उस समय ठेकेदार की भारी लापरवाही के चलते बनी-बनाई नई सड़क को दोबारा तोड़कर बनाना पड़ा था।

दरअसल, विभाग के अभियंताओं को शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में काम करने का उचित अनुभव नहीं है। खुदाई के दौरान ठेकेदार अक्सर बिजली के तारों, पानी की लाइनों और सीवर कनेक्शनों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं, जिसका खमियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।

जल्द सही करवाएंगे
त्योहार की वजह से काम को रोका है। होली के बाद इसे फिर से शुरू करेंगे। जो लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें जल्द ही सही करवाया जाएगा।
उपेंद्र, एईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग

कोई मौके पर नहीं आता
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर आते नहीं हैं। ठेकेदार ने घरों की पेयजल लाइनें तोड़ दी हैं, जिससे कई घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। त्योहरी सीजन में सड़क खोदने से पूरी आवाजाही प्रभावित हो रही है।
अरविंद मेठी, निवर्तमान पार्षद

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग