21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीतिक नियुक्तियों का दौर फिर शुरू,अब जयपुर के दोनों निगमों में बनेंगे मनोनीत पार्षद

जयपुर। प्रदेश में राजनीतिक नियुक्ति का दौर फिर शुरू हो गया है। सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर के दोनों नगर निगमों में पार्षदों का मनोनयन हो गया है। इसमें 12-12 नेताओं को मनोनीत किया गया है । अब जल्दी ही जयपुर हैरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भी 12 -12 पार्षदों का मनोनयन जल्दी ही किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Dec 19, 2021

jaipur

cm ashok gehlot

जयपुर। प्रदेश में राजनीतिक नियुक्ति का दौर फिर शुरू हो गया है। सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर के दोनों नगर निगमों में पार्षदों का मनोनयन हो गया है। इसमें 12-12 नेताओं को मनोनीत किया गया है । अब जल्दी ही जयपुर हैरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भी 12 -12 पार्षदों का मनोनयन जल्दी ही किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। जयपुर के विधायकों से पार्षदों के लिए नाम मांगे गए है। इसके अलावा अन्य नियुक्ति भी होगी

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को जल्द ही उनका हक मिलने वाला है। प्रदेश में जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां की जाएगी। डोटासरा ने ये भी कहा था कि राष्ट्रीय महारैली के सफल आयोजन के बाद कार्यकर्ताओं का जो हक बनता है उनका मान सम्मान होना चाहिए। कार्यकर्ता का व्यक्तिगत और सार्वजनिक जो भी काम हो,सरकार प्राथमिकता से उनकी समस्याओं का निस्तारण करेगी। डोटासरा ने कहा कि बचे हुए जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करेंगे।

इन बोर्ड निगमों में भी बनाएंगे चेयरमेन—
बोर्ड निगम और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं उनमें महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, निशक्तजन आयोग, एससी-एसटी आयोग, ओबीसी आयोग, समाज कल्याण बोर्ड, मदरसा बोर्ड, हज कमेटी अल्पसंख्यक वित्त निगम, वक्फ बोर्ड, देवस्थान बोर्ड, हाउसिंग बोर्ड, किसान आयोग, गौसेवा आयोग, बीज निगम, राजस्थान पर्यटन विकास निगम, अभाव अभियोग निराकरण समिति, माटी कला बोर्ड, केशकला बोर्ड, घुमंतु अर्ध घुमंतु बोर्ड, वक्फ विकास परिषद, मेवात विकास बोर्ड, डांग विकास बोर्ड, खादी बोर्ड, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, नगर विकास न्यास (यूआईटी), हिंदी ग्रंथ अकादमी, उर्दू अकादमी, सिंधी अकादमी हैं।इन जगहों में चेयरमेन और सदस्यों के पद भरे जाएंगे।