29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धचक्र महामंडल विधान से गूंज रहा जिनालय, भक्ति-आराधना में डूबा सकल जैन समाज

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

अष्टानिका महापर्व पर 31 श्रद्धालु कर रहे विधान
पूर्णाहुति के साथ आज होगा समापन

दौसा। अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर स्टेशन रोड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन चैत्यालय इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। सकल जैन समाज, दौसा के तत्वावधान में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म आराधना का पुण्य लाभ ले रहे हैं। मंदिर परिसर में स्थापित भव्य सिद्धचक्र मंडल और गूंजते जिनेन्द्र भगवान के जयघोष पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर रहे हैं।

जैन समाज के प्रवक्ता प्रतीक जैन ने बताया कि 21 जुलाई से प्रारंभ हुए इस नौ दिवसीय विधान का समापन 29 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ होगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में 31 महिला-पुरुष श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर रहे हैं।

हर दिन की शुरुआत भगवान महावीर के अभिषेक एवं शांतिधारा से होती है। इसके बाद केसरिया वस्त्र धारण किए इन्द्र-इन्द्राणी भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच सिद्धचक्र महामंडल विधान का पूजन करते हैं। भक्ति, मंत्रोच्चार और आराधना का अद्भुत संगम श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और धर्ममय अनुभूति प्रदान कर रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की सतत आवाजाही बनी हुई है।

विधान में प्रेमचंद जैन, राजकुमार जैन, पदम जैन, अनीता जैन, सपना जैन, कांता जैन, मीना जैन, मीनाक्षी जैन, अंतिमा जैन, रुचि जैन, अर्चना जैन, गुणमाला जैन, बीना जैन, बबली जैन, सोनू जैन, मुन्नी जैन, कस्तूरी देवी जैन, मंजू जैन, लीला जैन, शांति जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन ने पूरे जैन समाज में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण बना दिया है।