जयपुर. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजधानी जयपुर समेेत प्रदेशभर में पारे में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। प्रदेश में सर्दी ने 15 दिन पहले ही अपना असर दिखा दिया है। इसके कारण दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है। बीती रात छह शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे या आसपास दर्ज हुआ, जबकि दिन का पारा सामान्य स्तर पर बना हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले दो-तीन दिनों तक रात के तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट की संभावना जताई है। ज्यादातर शहरों में दिन और रात के पारे में 15 से 22 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर रविवार को न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। गत दिनों हिमालय की तराई और आसपास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण सुबह-शाम बर्फीली हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। आइएमडी के मुताबिक कुछ राज्यों में 24 घंटो के भीतर बारिश होने की संभावना है। वही बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। जिसके कारण कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। राजधानी जयपुर में रविवार सुबह तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। वही सुबह हल्की धुंध भी छाई रही।
शहर: तापमान
फतेहपुर: 6
चूरू: 7.2
सीकर: 7.5
पिलानी: 9.7
अलवर: 10.1
उदयपुर: 10.3
भरतपुर: 10.4
कोटा : 11.6
जयपुर: 12.8
( तापमान डिग्री सेल्सियस में )