उत्तराखंड से बस में बैठकर गोपाल सिंह जयपुर आया इससे पहले रिश्तेदार और गांव के लोग उससे मिलने आए।
जयपुर । रोजगार के लिए में गांव छोड़ा, परिवार छोड़ा, सैकड़ों किलोमीटर दूर जाकर काम तलाशने आया लेकिन यहां मौत पहले ही इंतजार कर रही थी। जयपुर में तीस साल के एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया। वह काम की तलाश में आया था। काम के सिलसिले में जिसके पास जाना था, उसके पास मौत की खबर पहुंची। हादसा करणी विहार थाना इलाके में हुआ है, करणी विहार पुलिस ने केस दर्ज किया है और दुर्घटना थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है।
करणी विहार थाना पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के टिहरी गढवाल जिले में रहने वाले गोपाल सिंह की जयपुर में जान चली गई। गोपाल सिंह के भाई त्रिलोक सिंह ने केस दर्ज कराया है। गांव में रोजगार नहीं होने के कारण गोपाल सिंह जयपुर में किसी के पास काम करने के लिए आ रहा था। उत्तराखंड से बस में बैठकर गोपाल सिंह जयपुर आया इससे पहले रिश्तेदार और गांव के लोग उससे मिलने आए।
जयपुर में बस से उतरने के बाद उसने करणी विहार इलाके में जाने के लिए एक और बस ली। करणी विहार इलाके में दो सौ फीट बाईपास की ओर बस से उतरने के बाद दो सौ फीट बाईपास ही वह कुछ दूरी पर ही चला था कि इस दौरान एक बेकाबू ट्रक ने गोपाल को रौंद दिया। मौके पर ही सकी जान चली गई। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने गोपाल सिंह के पास मिले दस्तावेज और अन्य जानकारी से उसके परिवार के लोगों से संपर्क किया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गोपाल के शव को उत्तराखंड ले जाने की तैयारी की जा रही है।