पुलिस ने बताया कि आरोपी भरत ने अपने साथियों के सहयोग से सतीश की गला घोट कर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को झाड़ियां में छुपा दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी भरत, देशराज, कन्हैया लाल वर्मा और राजेश को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी राजाखेड़ा इलाके के रहने वाले हैं। फिलहाल अन्य आरोपियों के बारे में जांज पड़ताल की जा रही है।