5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के बीसलपुर बांध से राहत भरी खबर, मानसून की पहली बारिश में इतना बढ़ गया जल स्तर

Bisalpur Dam: राजस्थान में मानसून सक्रिय होते ही राजधानी जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों की जीवनरेखा बीसलपुर बांध से राहत भरी खबर आई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 22 Jun 2025, 7:35 AM IST

Bisalpur-dam-2

बीसलपुर बांध। फोटो: पत्रिका

Bisalpur Dam: जयपुर। राजस्थान में मानसून सक्रिय होते ही राजधानी जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों की जीवनरेखा बीसलपुर बांध से राहत भरी खबर आई है। शनिवार सुबह जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बांध के कैचमेंट क्षेत्र और ऊपरी हिस्सों में हुई बारिश के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरू हो गई है।

बीते 24 घंटे में बांध के जल स्तर में 2 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को जहां जल स्तर 312.45 आरएल मीटर था, वहीं शनिवार सुबह यह बढ़कर 312.47 आरएल मीटर हो गया।

अभी 2 मीटर से ज्यादा खाली है बांध

बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। वर्तमान में जल स्तर इसके लगभग 2 मीटर नीचे है। हालांकि, भीलवाड़ा में हो रही लगातार बारिश और त्रिवेणी नदी में संभावित जल आवक के चलते विभागीय अधिकारी आशान्वित हैं कि बांध इस वर्ष भी लगातार दूसरे साल छलक सकता है।

बांध की स्थिति (21 जून तक)

कुल भराव क्षमता: 12934.75 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम)
मौजूदा जल मात्रा: 5915.98 एमसीएम
पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी: 1.9 फीसदी
कुल भराव स्थिति: 45.74 फीसदी

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां टूटा 40 साल का रिकॉर्ड, 8 घंटे तक हुई बारिश; छलका एनिकट

प्रदेश के अन्य बांधों में भी जल वृद्धि

जल संसाधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा शनिवार दोपहर बाद जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के 692 बांधों में भी 1.9 फीसदी की जल वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: मानसून की पहली बारिश में आई कोटा बैराज से बड़ी खुशखबरी, खोल दिया 1 गेट, देखें वीडियो