5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Rain: मानसून की पहली बारिश में आई कोटा बैराज से बड़ी खुशखबरी, खोल दिया 1 गेट, देखें वीडियो

Kota News: चम्बल नदी के बांधों में पानी की आवक तेज हो गई। इससे कोटा बैराज का एक गेट खोलकर 1889 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 20 Jun 2025, 7:39 AM IST

कोटा बैराज की फाइल फोटो: पत्रिका

Kota Barrage Gate Open: मानसून की पहली बारिश के बाद गुरुवार को चम्बल नदी के बांधों में पानी की आवक तेज हो गई। राणा प्रताप सागर बांध में 24 हजार 787 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। यहां पर बिजलीघर से बिजली उत्पादन कर 1071 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है। जवाहर सागर बांध में 1279 क्यूसेक पानी की आवक और बिजली उत्पादन कर 3 हजार 503 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है। इससे कोटा बैराज का एक गेट खोलकर 1889 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। गांधीसागर बांध में पानी की आवक शून्य रही।

कोटा बैराज का जल स्तर कितना है

बांध का नाम - भराव क्षमता - जलस्तर
गांधीसागर - 1312 - 1287.03
राणा प्रताप सागर - 157.50 - 1155.80
जवाहर सागर - 978 - 974.80
कोटा बैराज - 854 - 852
(भराव एवं जलस्तर क्षमता फीट में)

यह भी पढ़ें : 24 घंटे में शुरू होगी भारी बारिश, अगले 3 दिन येलो अलर्ट जारी, लो-प्रेशर एरिया से राजस्थान में एक्टिव रहेगा मानसून