विभाग ने 22 जून तक सीकर, चूरू व झुंझुनूं सहित कई जगह बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सीकर में मंगलवार सुबह आठ बजे तक 30 मिमी, खंडेला में 46 मिमी, फतेहपुर में 37 मिमी, लोसल में 85 मिमी बारिश दर्ज की गई। इधर जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप के साथ उमस बढ़ गई। दोपहर बाद नवलगढ़ रोड, फतेहपुर रोड सहित कई क्षेत्रों में छितराई बारिश हुई। बारिश का दौर करीब 15 मिनट चला। इससे मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान सीकर तहसील में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री और सीकर में अधिकतम 31.5 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया।