दोनों उपखण्ड में शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया, कुछ देर बाद बूंदाबांदी रिमझिम बारिश में बदल गई, सुबह करीब 8 बजे यह रिमझिम बारिश थोड़ी हल्की पड़ी, लेकिन 9 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जो कि दोपहर साढे 12 बजे तक जारी रहा। इसके बाद दिन भर मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन साढे चार बजे बाद क्षेत्र में दोबारा रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। गांवों में हुई जोरदार बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे किसान काफी खुश नजर आए।