12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुछ हफ्ते पहले ही शादी हुई थी, घर में जली हुई लाश मिली ‘दुल्हन’ की, पति कारोबारी

Rajasthan News: उन्होंने बताया कि मकान के बने कमरे में विवाहिता 23 वर्षीय पायल का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। जिसके बाद मृतका के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा है।

2 min read
Google source verification
bride.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News :राजस्थान के झालावाड़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एक नव विवाहिता की रहस्यमय तरीके से मौत हुई है। जिस समय उसकी मौत हुई उस समय वह घर में अकेली थी। पति काम पर गया हुआ था और परिवार के अन्य लोग भी वहां मौजूद नहीं थे। उसकी जली हुई लाश मिली है। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मामला झालावाड़ जिले के सारोला कस्बे का है। पुलिस ने सबूत के तौर पर घर से कुछ सामान उठाया है और साथ ही घर के अधिकतर हिस्से को जांच चलने तक सील कर दिया है। महिला की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी और पति टाइल कारोबारी बताया गया है। हांलाकि पति से भी इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि 23 साल की पायल का शव उसके घर से बरामद किया गया है। पायल घर में अकेली थी, जिस समय घर में आग लगी थी। पुलिस ने पायल के परिवार से भी बातचीत कर जानने की कोशिश की है कि क्या पायल को ससुराल पक्ष परेशान कर रहा था ? पुलिस की जांच का एक बिंदु यह भी है कि क्या पायल ने किसी परेशानी के कारण सुसाइड किया है या फिर आग किसी हादसे के चलते लगी है। तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल केस के बारे में मर्ग रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस घटना से कुछ दिन पहले जयपुर में भी एक विवाहिता का जला हुआ शव मिला था। करधनी इलाके में मिले इस शव के बारे में पुलिस ने बीस दिनों तक जांच पड़ताल की और अब उसके पति को अरेस्ट किया है। पत्नी मुस्कान की हत्या उसके पति ने कर डाली। दोनो मे काफी समय से विवाद चल रहा था। हत्या करने के बाद शव को जला दिया ताकि यह हादसा लगे, लेकिन पुलिस ने कल शाम केस खोल ही दिया।