
File Photo
जयपुर। बारिश के कारण अब मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में बहकर आने लगे है। कोटा में आज तड़के एक बार फिर एक मगरमच्छ रेलवे के वाशिंग एरिया में आ गया। मगरमच्छ को देखकर वाशिंग एरिया में काम कर रहे लोग दहशत में आ गए। फारेस्ट विभाग की टीम ने मौके पर जाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। मगरमच्छ ने 7-8 बार अटैक की कोशिश की। एक बार तो फॉरेस्टकर्मी को मगरमच्छ के हमले से बचने के लिए प्लेटफार्म चढ़ना पड़ा। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया जा सका।
फोरेस्ट विभाग के अनुसार घटना तड़के साढ़े 5 बजे के आसपास की है। माला रोड़ इलाके में रेलवे का गोल्डन जुबली ऑफिस है। यहां ट्रेनों की धुलाई होती है। कंट्रोल रूम से सूचना मिली की पटरी के नीचे 5 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। मौके पर जाकर देखा तो पटरी के नीचे वाले हिस्से की नाली में मगरमच्छ मुंह खोलकर बैठा था। उसके मुंह पर कपड़ा डालकर पकड़ने की कोशिश की तो वो छटपटाया उसने 7-8 बार हमले की कोशिश की। जैसे तैसे उसका मुंह कपड़े से ढ़ककर उसे काबू में किया। फिर पकड़कर सुरक्षित तरीके से डेम में रिलीज किया।
Published on:
09 Sept 2024 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
