25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में यहां 20 हैक्टेयर में बनेगा ‘थीम पार्क’, म्यूजिकल फाउंटेन… ओपन एयर थियेटर, कैफेटेरिया और जाने क्या-क्या?

जयपुर में जल्द करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में थीम पार्क विकसित किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 28 Jun 2025, 7:48 AM IST

jaipur theme park

Photo- Patrika

Jaipur News: राजधानी जयपुर को जल्द ही एक ऐसा पार्क मिलने वाला है, जो न सिर्फ सैर-सपाटे और बच्चों की मस्ती के लिए होगा, बल्कि यहां आकर युवा और बच्चे भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास से भी परिचित हो सकेंगे। विद्याधर नगर स्थित किशनबाग के पास यह नया थीम पार्क विकसित किया जाएगा। इसका विकास करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें मौजूदा स्वर्ण जयंती पार्क को भी शामिल किया गया है।

यह पार्क चार प्रमुख हिस्सों में विकसित किया जाएगा और इसमें सेना की रेजिमेंट्स के नाम व झंडों वाले ग्रेनाइट के स्तंभ, वीरता पुरस्कारों के बैज, सेना के हथियारों की प्रदर्शनी और युद्ध जैसे हालात दर्शाने के लिए रेत के टीले व बैरक भी शामिल होंगे।

चार हिस्सों में होगा पार्क का विकास

  1. ऑक्सीजन पार्क (4 हेक्टेयर): यह हिस्सा पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। मौजूदा पेड़ों को संरक्षित करते हुए नए पौधे भी लगाए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र एक हराभरा ऑक्सीजोन बनेगा।
  2. एक्टिविटी, साइंस पार्क और चिल्ड्रन्स जोन (3 हेक्टेयर): यहां बच्चों के लिए डायनासोर थीम पर आधारित प्रवेश द्वार, विज्ञान आधारित एक्टिविटी जोन, फाउंटेन, लिली पूल और कैफे विकसित किए जाएंगे।
  3. मजार डैम का सौंदर्यीकरण (8 हेक्टेयर): मौजूदा डैम को झील में बदला जाएगा। आसपास घना पौधारोपण किया जाएगा और पहले से मौजूद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाकर गंदे पानी को रोकने की योजना है।
  4. वॉर मेमोरियल (1.5 हेक्टेयर): यह हिस्सा सेना की शौर्यगाथा के लिए समर्पित होगा, जहां युवा पीढ़ी सेना के गौरवपूर्ण इतिहास और वीरता को महसूस कर सकेगी।

अन्य आकर्षण

वैली ऑफ लॉवर (2 हेक्टेयर): अलग-अलग रंगों की बोगनबेलिया से यह फूलों की घाटी सजाई जाएगी।

वाटर बॉडी: जलीय पक्षी और जल पौधों के लिए एक प्राकृतिक जल क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

राष्ट्रीय ध्वज व म्यूजिकल फाउंटेन: ऊंचा लहराता तिरंगा, म्यूजिकल फाउंटेन, ओपन एयर थियेटर और कैफेटेरिया भी पार्क का हिस्सा होंगे। रोड नेटवर्क भी 2 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, ताकि आवाजाही सुगम हो।

विशेषज्ञों से विमर्श के बाद तैयार की रूपरेखा

स्वर्ण जयंती पार्क को विकसित करने की घोषणा मौजूदा बजट में की जा चुकी है। लोगों के सुझावों और विशेषज्ञों से विमर्श के बाद इस परियोजना की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।

-नरेंद्र सिंह शेखावत, वरिष्ठ उद्यानविज्ञ

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया यह निर्णय, 70 हजार से अधिक किसानों को मिलेगी राहत

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग